हिंदी (Hindi)
क्या आप ओन्टारियो में शिक्षा और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी अपनी भाषा में ढूंढ़ रहे हैं? हम आपकी सहायता कर सकते हैं - आप इस अनुभाग में हमारे द्वारा हिंदी में प्रस्तुत संसाधनों को प्राप्त कर सकते हैं । सभी वेबसाइटें बहु-भाषी नहीं हैं । अगर यहाँ आपको अपने प्रश्नों का उत्तर नहीं मिलता है तो कृपया हमें ई-मेल करें और एक स्वयंसेवक आपकी भाषा में उत्तर देगा ।
शिक्षा कैसे कार्य करती है?
क्या अपने बच्चे को स्कूल में सफल होने में सहायता करने के लिए आपको जानकारी चाहिए? हम आपकी सहायता कर सकते हैं । हम भी माता-पिता हैं – आप अपने प्रश्नों के स्पष्ट उत्तर के लिए हम पर भरोसा कर सकते हैं ।
हमारे सुझाव पत्रक यह समझने में आपकी सहायता करेंगे कि स्कूल प्रणाली कैसे काम करती है और कैसे अपने बच्चे को सफल बनाने में आप उसकी मदद कर सकते हैं ।
हमारे पास माता-पिता का ऑनलाइन समुदाय भी है जो सभी तरह के आपके प्रश्नों का उत्तर अंग्रेजी भाषा में दे सकते हैं और माता-पिता के लिए अंग्रेजी में टॉल-फ्री सहायता लाइन – 1-888-534-3944 है । हम पिपल फॉर एजुकेशन हैं जो ओन्टारियो में सार्वजनिक शिक्षा की सहायता के लिए काम करने वाला एक स्वतंत्र संगठन है ।
शिक्षा प्रणाली को समझने में माता-पिता की सहायता के लिए सुझाव:
स्कूल की शुरुआत
आपके बच्चे के जीवन में स्कूल की शुरुआत एक रोमांचक कदम है और शायद आपके मन में कई प्रश्न होंगे । यह सुझाव पत्रक किंडरगार्टेन और ग्रेड 1 के लिए तैयारी में आपकी सहायता करेगा ।
माता-पिता और शिक्षक साक्षात्कार
माता-पिता और शिक्षक के बीच साक्षात्कार आपके लिए बच्चों के शिक्षक से मिलने और यह जानने का बेहतर अवसर है कि स्कूल में बच्चा कैसा प्रदर्शन कर रहा है । यह सुझाव पत्रक आपको 3 आसान कदमों में तैयारी को प्रदर्शित करता है ।
हाई स्कूल पाठ्यक्रम और चुनाव
जब छात्र हाई स्कूल की शुरुआत करता है तो उनके पास अपना पाठ्यक्रम चुनने के लिए कई विकल्प होते हैं । माता-पिता और छात्र अक्सर सही फैसला लेने में दबाव महसूस करते हैं । यह सुझाव पत्रक विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रमों और उनके भविष्य के बारे में जानकारी प्रदान करता है ।
स्कूल में समस्याओं को सुलझाना
जब अपने बच्चे की शिक्षा के बारे में आपके मन में कोई प्रश्न या चिंता हो तो शायद आपको यह पता नहीं हो कि इसके बारे में किससे बात करनी चाहिए । यह सुझाव पत्रक समस्याओं को सुलझाने के लिए स्पष्ट चरण-दर-चरण प्रक्रिया को प्रस्तुत करता है ।
EQAO (ईक्यूएओ) जाँच
ओन्टारियो के सभी छात्र ग्रेड 3 और 6 में पढ़ने, लिखने एवं गणित, ग्रेड 9 में गणित और ग्रेड 10 में पढ़ने एवं लिखने की प्रांत-व्यापी परीक्षा देते हैं । यह सुझाव पत्रक इन जाँचों के उद्देश्य को समझने में आपकी सहायता करेगा और बताएगा कि इन जाँचों के लिए आप अपने बच्चों की तैयारी में उनकी सहायता कैसे करें ।
